मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक बर्दी मेले की तैयारियों का आज कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपखंड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा की गई । उन्होंने मेले में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं