गभाना: महरावल में मानदेय मांगने पर एक युवक को मारपीट कर किया घायल, हथियारों के साथ वीडियो हुआ वायरल
गभाना क्षेत्र के गांव महरावल से मारपीट का एक मामला सामने आया है, जहां मानदेय मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि निजी कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत युवक को कंपनी मालिक और अन्य लोगों ने होटल के सामने बुलाकर न केवल गाली-गलौज की, बल्कि हथियार दिखाकर धमकाया और मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है