फुलवरिया: साहेब छपरा गांव में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 10 लोगों पर मामला दर्ज
फुलवरिया थाना क्षेत्र के साहेब छपरा गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमे तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों से प्राथमिकी कराई है।जिसमें 10 लोगों को आरोपित किया है। पहली प्राथमिकी गांव के परशुराम साह ने कराई है।