मुरैना नगर: रिश्तेदारी में फेरा करने गया था पूरा परिवार,नंदेपुरा रोड स्थित घर में इकलौते बेटे ने लगाई फांसी,अस्पताल में मृत घोषित।
मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित नंदेपुरा रोड पर रविवार को 15 वर्षीय भोटू राठौर फांसी के फंदे पर झूलता मिला।उसके पिता किशोरीलाल राठौर परिवार सहित अंबाह क्षेत्र में रिश्तेदारी में फेरा करने गए थे।दोपहर में लौटने पर दरवाजा नहीं खुला तो परिजन छत के रास्ते घर में पहुंचे,जहां भोटू फंदे पर लटका मिला।जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।जांच जारी