बिल्सी: बेहटा जवी गांव में विवाहिता का भगत से इलाज कराकर और इलाज में लापरवाही करने का आरोप, तहरीर दी गई
Bilsi, Budaun | Mar 30, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के लालपुर गांव की रहने वाली 23 वर्षीय किरन की शादी उसके परिजनों ने 2 साल पहले थाना बिल्सी क्षेत्र के बेहटा जवी गांव में इतवारी के बेटे विमल के साथ की थी। मायका पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे और खाना नहीं देते थे। इसी दौरान किरन बीमार पड़ गई। तो उन्होंने उसका ठीक से इलाज भी नहीं कराया।