कोंडागांव: छात्रा की मौत पर प्रशासन ने किया दोषी शिक्षक को निलंबित, पीड़ित परिवार को दिया गया मुआवजा : कलेक्टर कुणाल दुदावत
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक विनोद शार्दुल के द्वारा सितली ग्राम की एक स्कूली छात्रा को निजी कार्य हेतु अपने निर्माणाधीन भवन में लाया गया था। जिसकी बिल्डिंग से गिर जाने के चलते मौत हो गई। इस मामले पर जांच उपरांत शिक्षक विनोद कुमार शार्दुल को निलंबित कर दिया गया है वही छात्रा की पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया गया है।