कैलारस: घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग जारी, हादसे का खतरा बढ़ा
घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग जारी, हादसे का खतरा बढ़ा कैलारस। नगर में होटलों, नाश्ता सेंटरों, हाथ ठेलों और मैरिज होमों में घरेलू लाल गैस सिलेंडरों का खुलेआम व्यावसायिक उपयोग किए जाने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से यह नियम विरुद्ध कार्य जारी है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।