दमोह: जिल जेल में एचआईवी पॉजिटिव बंदी के नाखून से कैदी घायल, जिला अस्पताल से सागर आईआरटीसी रेफर, जेल उप अधीक्षक एमएल पटेल बोले
Damoh, Damoh | Jun 29, 2026 दमोह जिला जेल में दो बंदियों के बीच विवाद हो गया, जिसमें रिकॉर्ड के अनुसार एचआईवी पॉजिटिव बंदी का नाखून दूसरे बंदी दीपक सोनी को लग गया। एहतियात के तौर पर जेल प्रशासन ने घायल बंदी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर आईआरटीसी रेफर किया गया। विशेषज्ञ जांच और चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत मूल्यांकन के बाद आगे की कार्रवाई होगी।