झुंझुनू: पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का विवादित वीडियो वायरल, कहा- किस कानून में लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं बोल सकते
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि- संविधान में कहां लिखा कि भारत में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगा सकते। झुंझुनूं में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, जब भारत में पाकिस्तानी एंबेसी है, जहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं।