झुंझुनू: झुंझुनू बगड़ पुलिस ने SP के निर्देश पर 800 लीटर कच्ची शराब व वाश की कार्रवाई की नष्ट
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वांछित अपराधियों, कच्ची शराब, और मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झुंझुनू की बगड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए,मंगलवार दोपहर 2:00 बजे के आसपास बगड़ थाना अंतर्गत इकतार पुरा गांव के जोहड़ में दबीस दी और 800 लीटर कच्ची शराब और वास नष्ट की।