NH-30 रामनगर रोड ओवरब्रिज के नीचे नगर परिषद की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन फूटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद
नगर परिषद क्षेत्र अमरपाटन के NH-30 रामनगर रोड़ ओवरब्रिज के नीचे नगर परिषद की पेयजल आपूर्ति की पाईप लाइन अचानक फुट गई।जिससे फवारे की तरह फूटी पाईप लाइन से पीने का पानी बहने लगा।जिससे हजारों लीटर पीने का पानी सड़को पर बह गया। वही सड़क तालाब में तब्दील हो गई।वही जिम्मेदार को इसकी जानकारी भी नही लगी।खबर लिखे जाने तक हजारों लीटर पीने का पानी बह गया था ।