सतना कोतवाली थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी को कोनिया गांव से किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
सतना की कोतवाली पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को कोनिया गांव से गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया कि बीते कुछ महीने पूर्व कोतवाली थाना छेत्र निवासी एक युवती ने थाने में इस बात की शिकायत की थी आरोपी अभिक चौधरी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है,बताया पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आई पी सी की धारा 376 के तहत मामला कायम था।