बेंगाबाद: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर डालसा गिरिडीह ने चलाया जागरूकता अभियान, तंबाकू छोड़ने का दिया संदेश
झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह द्वारा रविवार को 11 बजे बेंगाबाद समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार (प्रभार) के नेतृत्व में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।