बरेली: 4 साल बाद पत्नी के कातिल को बरेली पुलिस ने पकड़ा, ₹25 हजार का था इनाम
बरेली में चार साल से फरार चल रहे पत्नी की हत्या के आरोपी को आखिरकार बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नरेश वर्मा उर्फ नरेश चन्द्र वर्मा पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, अगस्त 2022 में नरेश ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह अपनी जमीन-जायदाद बेचकर फरार हो गया और