महाराजगंज: बछरावां में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच चोरों के हौसले बुलंद, गैस लेने गए युवक से अज्ञात चोर सिलेंडर लेकर फरार
8 अप्रैल बुधवार दोपहर 3:00 बजे सिलेंडर चोरी हो जाने की घटना की जानकारी प्राप्त हुई जो की बाइक सवार अज्ञात चोर सिलेंडर छीन कर फरार हो गए। थाना क्षेत्र निवासी एक युवक अपनी बहन की शादी की तैयारी को लेकर सिलेंडर भरवाने के लिए एजेंसी पर गया हुआ था। जहां सिलेंडर वितरण की लाइन में खड़े होने के बाद सिलेंडर रख दिया और पासबुक देने के लिए कर्मचारी के पास गया था।