नसीराबाद: सदर थाना पुलिस ने गांव जड़वासा के पास गैस टैंकरों से अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, 35 सिलेंडर जब्त, 5 हिरासत में
रविवार को शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीराबाद सदर थाना पुलिस और रसद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गैस टैंकरों से अवैध रूप से कमर्शियल सिलेंडरों में गैस भरने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया गया। मुखबिर की सूचना पर झड़वासा गांव स्थित अवैध रूप से गैस रिफलिंग करते हुए मामले का पर्दाफाश किया।