किशनगढ़ बास: खैरथल के विनोद कुमार अग्रवाल को कांग्रेस ने उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव के रूप में किया नियुक्त
Kishangarhbas, Alwar | Apr 25, 2026
खैरथल तिजारा जिले के विनोद कुमार अग्रवाल को कांग्रेस ने उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ में महासचिव पद पर नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष मुकुल गोयल ने शनिवार सुबह 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और व्यापार एवं उद्योग से जुड़े वर्गों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से यह नियुक्त की गई है।