इंदौर: महिला की आईडी से छात्र को बुलाया, न्यूड वीडियो बनाकर मारपीट की, लसूडिया में तीन आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Nov 20, 2024 इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक को उसकी महिला मित्र के सोशल मीडिया आईडी से मैसेज कर बुलाया और बंधक बनाकर उसका एक न्यूड वीडियो बना लिया। साथ ही उसके साथ मारपीट भी की। फिलहाल जैसे तैसे कर पीड़ित वहां से निकला और पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की। जिसमें प्रारंभिक तौर पर पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्जकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।