भरतपुर: भरतपुर में 46 सेंटर पर वनपाल भर्ती परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों के दुपट्टे उतरवाए गए, हाथों के कलावे-धागे भी हटवाए गए
भरतपुर में रविवार को वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए 46 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। जिले में कुल 13 हजार 941 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त होगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले यानी सुबह 10 बजे सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए।