औराई: औराई में छिटपुट विवादों के साथ लोकतंत्र का महापर्व सम्पन्न, 65.43 प्रतिशत मतदान हुआ
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र में लोकतंत्र का महापर्व छिटपुट विवादों के साथ साथ शांतिपूर्ण माहौल में गुरुवार शाम 6 बजे में सम्पन्न हो गया। जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे तक 65.43प्रतिशत मतदान हुआ। जीवाजोर गांव के ग्रामीणों ने साढ़े 11 बजे तक बूथ पर मतदान करने नहीं पहुंचे।