केकड़ी: केकड़ी में नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया, जिनाभिषेक, शांतिधारा व निर्वाण मोदक के साथ गूंजे जयकारे
Kekri, Ajmer | Jul 21, 2026 केकड़ी में बोहरा कॉलोनी स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टानिका पर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को शाम 7 बजे तक 22वें तीर्थकर श्री 1008 नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धार्मिक वातावरण में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।धार्मिक क्रियाओं के साथ जिनेंद्र देव का जिनाभिषेक,शांतिधारा एवं विशेष पूजन-अर्चन संपन्न हुआ।