पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तीन छात्र-छात्राओं का इन-कैंपस प्लेसमेंट हुआ, कॉलेज में हर्ष का माहौल
Purnea East, Purnia | Apr 28, 2026
पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तीन मेधावी छात्रों अन्नू कुमारी, प्रिंस कुमार गुप्ता एवं अर्चना रॉय ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम के दम पर कॉडनेस्ट सीएसआर प्रोग्राम 2026 में इन-कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से शानदार सफलता प्राप्त की है. छात्रों को 3.6 लाख रुपये वार्षिक का आकर्षक पैकेज प्राप्त हुआ है. इस अवसर पर महाविद्यालय के में हर्ष और उत्सव का माहौल है