बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीकों से प्रशासन को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है, जहां शर्ट के अंदर छिपाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब मंगाए जाने का खुलासा हुआ है। उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी मोतिहारी रोड स्थित आजाद ट्रांसपोर्ट के माध्यम से शराब की खे