एकंगरसराय: नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने हाजीपुर खोजपुर गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की, परिजनों को बंधाया ढांढस
तेल्हारा थाना क्षेत्र के हाजीपुर खोजपुर गांव में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामानुज प्रसाद के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके 45 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के असमय निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सांसद ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही.