दतिया में सिविल लाइन थाने में एक नवविवाहता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। शनिवार दोपहर 01 बजे सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि भाण्डेर रोड इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2024 को हुई थी।