मंझनपुर: चक थाम्बा गांव में छप्पर में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, गृहस्थी राख, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
चक थांबा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब श्री कृष्ण के छप्पर नुमा मकान में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना की बताई जा रही है। आग की लपटें देखते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और हर कोई आग बुझाने में जुट गया। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ-साथ खुद ही बाल्टी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।