हुज़ूर: निशातपुरा थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ़्तार, चोरी की 15 बाइक बरामद
Huzur, Bhopal | May 27, 2025 राजधानी भोपाल में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। निशातपुरा थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। चोर ये वाहन भोपाल से चुराकर विदिशा जिले के ग्रामीण इलाकों और जंगलों में छिपाकर रखते थे|