हुज़ूर: पटवारियों पर भड़के भोपाल सांसद आलोक शर्मा, कहा- इनकी वजह से कलेक्टर कार्यालय बदनाम है
Huzur, Bhopal | May 27, 2025 भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने एक बार फिर पटवारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि पटवारियों के कारण कलेक्टर कार्यालय बदनाम है। सांसद ने इससे पहले भी प्रभारी मंत्री से इसकी शिकायत कर चुके हैं। आलोक शर्मा ने कहा कि कई पटवारी सालों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं, लगातार इनके खिलाफ शिकायतें भी मिल रही है।