बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थाना दरगाह पुलिस में मारपीट आर्म्स एक्ट सहित अलग-अलग मुकदमों मे वांछित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना दरगाह पुलिस ने बताया कि चारों उपयुक्त मारपीट व आर्म्स एक्ट सहित अलग-अलग मुकदमों मे वांछित थे। जिन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत न्यायालय रवाना कर दिया गया है।