ऊंचाहार: ऊँचाहार बस स्टैंड पर सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ जारी हुआ बेदखली का आदेश, नोटिस चस्पा
ऊँचाहार बस स्टैंड पर लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग के किनारे स्थित गाटा संख्या 4036 ख राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान दर्ज है।जिस पर करीबन एक दर्जन लोगों द्वारा आरोप है कि अवैध तरीके से भवन निर्माण करके कई वर्षों से व्यापार किया जा रहा है ।अवैध कब्जेदारों के विरुद्ध तहसीलदार न्यायालय ने बेदखली का आदेश दिया है।गुरुवार को नोटिस चस्पा कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए।