बदायूं: एपुरा गांव में कहासुनी होने पर पड़ोसियों ने मजदूर की लाठी डंडों से पीट कर की हत्या, शव को खेत में फेंका
Budaun, Budaun | Mar 17, 2024 बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के एपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय राज दुलार पुत्र वंशी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव एपुरा आया था। राज दुलार घर पर शराब पीकर आया और फिर पड़ोसी से कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान रात में पड़ोसियों ने राज दुलार पर हमला कर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।