सूरतगढ़: सदर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, युवक की मौत चिट्टे के ओवरडोज से हुई, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
सूरतगढ़ की राजकैनाल नहर मे मिले युवक के शव मामले मे पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर ट्रक चालक लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। एसपी ने शनिवार दोपहर प्रेसनोट के जरिये बताया कि जांच मे सामने आया कि पंजाब के मनदीप सिंह ने आरोपी के साथ चिट्टे का सेवन किया था। ओवरडोज से बेहोश होने पर आरोपी ने उसे मृत समझकर नहर में फेंक दिया। पिता ने हत्या का संदेह जताया था।