सिंघवारा: भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक प्रशिक्षण
दरभंगा में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन राजकुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर, भाजपा नेता संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह और मृत्युंजय कुमार झा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।