खंडवा नगर: सीवरेज की खुदाई बनी मुसीबत! गहरे गड्ढे में धंसी कैश वैन, 3 घंटे चला रेस्क्यू
खंडवा। शहर में सीवरेज लाइन बिछाने के बाद सड़कों की समुचित मरम्मत नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। शनिवार सुबह साईराम नगर में ऐसी ही लापरवाही का नजारा देखने को मिला, जब एक कैश वैन सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस गई।