धरहरा: मुंगेर: अमारी पंचायत में पंचायत स्तरीय एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
आकांक्षी पंचायत कार्यक्रम के तहत मुखिया अरुण कुमार साहू की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम मे पंचायत के शिक्षा,स्वास्थ्य, कृषि,सड़क सहित कई बिंदुओं पर विचार विमर्श एवं समीक्षा कर रणनीति तय की गई। मौके पर कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।