कांके: ब्रह्मचारी नगर में ब्लिंकिट राइडर बेहतर पेआउट और टाइमिंग की मांग को लेकर हड़ताल पर गए
Kanke, Ranchi | Aug 1, 2026 ब्रह्मचारी नगर में शनिवार दोपहर करीब दो बजे ब्लिंकिट राइडर बेहतर पेआउट और टाइमिंग की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। ब्लिंकिट राइडर ने काम बंद कर प्रदर्शन करते हुए बेहतर पेआउट और कार्य समय में सुधार की मांग की।उनका कहना है कि कई बार फ्लीट कोच से शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।राइडर्स ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन जारी रहेगा।