मेरठ: दिल्ली में डबल मर्डर के मामले में फरार बदमाश सोनू मटका को वेदव्यासपुरी में STF ने एनकाउंटर में किया ढेर
Meerut, Meerut | Dec 14, 2024 मेरठ में यूपी STF ने एनकाउंटर में दिल्ली के वांटेड गैंगस्टर सोनू उर्फ मटका को ढेर कर दिया। शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम भी साथ थी। एनकाउंटर में गोली लगने के बाद सोनू को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।