गोला: मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन सौंपने जा रहे आप के जिला महासचिव राघवेंद्र यादव को कार्यक्रम से पहले घर में रोका गया
Gola, Gorakhpur | Jun 12, 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महुआपार दौरे से पहले आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव राघवेंद्र यादव को शुक्रवार देर शाम उनके लमतिया स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया। वह सड़क, बिजली, सिंचाई, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपने की तैयारी कर रहे थे। पार्टी नेताओं ने इसे जनता की आवाज दबाने का प्रयास बताया।