आगरा के सुभाष बाजार में बारिश के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता हुई गंगा देवी का शव घटना के पांच दिन बाद बरामद कर लिया गया। हादसे के दौरान नाले के ऊपर बनी साड़ी की दुकान ध्वस्त होकर नाले में समा गई थी। राहत एवं बचाव दल ने मौके से चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था, जबकि गंगा देवी लापता हो गई थीं।
प्रशासन, SDRF और अन्य बचाव दल कई दिनों से लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे थे। सोमवार को गंगा देवी का शव घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर लालकिले के पास नाले से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रशासन हादसे के कारणों और राहत कार्यों की समीक्षा कर रहा है।
.
.
.
.
#Agra #SubhashBazaar #GangaDevi #AgraAccident #RescueOperation
Fatehabad, Agra | Jul 13, 2026