मंडला में रविवार को नर्मदा नदी के झूला पुल से कूदने वाले एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी,जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुल-आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर युवक को बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।