कुम्भराज: टटूजखेड़ी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, कुंभराज अस्पताल से किया रेफर, वीडियो वायरल
Kumbhraj, Guna | Apr 24, 2026 कुंभराज तहसील के टटूजखेड़ी के पास सड़क दुर्घटना में 24 अप्रैल दोपहर को एक बाइक सवार घायल हो गया। वायरल वीडियो में जैसा प्रथम दृष्टता बताया गया, घायल विक्रम सिंह पुत्र कमल सिंह बंजारा ग्राम मोरवास का निवासी बताया गया है। जिसको कुंभराज सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गुना रेफर किया है। समाजसेवी संतोष अहिरवार ने घायल की मदद कर उपचार कराया।