मोतिहारी: मोतिहारी के MS कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को सांसद राधा मोहन सिंह ने किया संबोधित
जिला के एमएस कॉलेज मोतिहारी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वी चंपारण के सांसद राधा मोहन सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन भी उन्होंने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना,एमएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो अरुण मिश्रा थे।