मुरादाबाद: सिविल लाइन क्षेत्र में कोर्ट के बाहर महिला के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पति सहित 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बेगम वाली मस्जिद निवासी महक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कोर्ट में एक मुकदमा डाल रखा है। बीते दिनों वह मुकदमे की तारीख पर फैमिली कोर्ट में आई थी। आरोप है कि तभी सिविल लाइन क्षेत्र में उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।