मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में देवर ने भाभी की गर्दन रेतकर हत्या कर मां के साथ की गई बेज्जती का लिया बदला
करुला शफीनगर गली नंबर 7 निवासी फरहीन (28 साल) की उसके देवर गुलफाम ने चाकू से गला रेतकर और अन्य कही जगाओ पर वार कर हत्या कर दी। घटना के वक्त महिला और उसके दो छोटे बच्चे घर पर अकेले थे। पति ढलाई की मजदूरी पर जा चुका था। महिला की उसके देवर ने गर्दन रेतकर हत्या कर दी। महिला ने तीन महीने पहले ही अपने पहले पति को छोड़कर पति के दोस्त से दूसरी शादी की थी।