मुरादाबाद: मझोला क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी, युवक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज
मझोला क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। बता दें, मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती 14 फरवरी को वह अपने मायके गई थी उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी जब वह घर वापस आई तो उसकी पुत्री गायब थी। आरोप लगाया है कि भातु कॉलोनी निवासी एक युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।