भगवानपुरा में शाम को माता रूपी ज्वारों का विसर्जन किया गया, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई।भगवानपुरा में शनिवार को विशाल भंडारे का अयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। वहीं शाम को माता रूपी ज्वारों का विसर्जन गौमुख नदी में किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणगौर माता को विदाई दी।