भगवानपुरा क्षेत्र में खुशहाली एवं हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए समाज जनों ने विशेष नमाज अदा की। नगर में ईद उल फितर धूमधाम से मनाया गया।धूलकोट रोड स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की गयी। इस दौरान समाजजनों ने हिन्दू मुस्लिम का भाईचारा एवम अमन चैन की दुआ मांगी। मौलाना शाहिद रजा ने नमाज अदा कराई। इस दौरान ईदगाह पर एक दूसरे से गले मिलकर ईद का त्यौहार मनाया।