भगवानपुरा भग्यापुर सहित आसपास के ग्रामों में माता गणगौर के रथ बोड़ाए गए,शनिवार को होगा माता रूपी ज्वारों का विसर्जन।भगवानपुरा क्षेत्र में इन दिनों गणगौर पर्व की धूम मची हुई है। जगह जगह माता के झालरिये गीत महिलाओं द्वारा गाए गए। शुक्रवार को ग्राम भग्यापूर भगवानपुरा बाड़ी धुलकोट बहादरपूरा सहित आदि ग्रामों में माता के रथ बौड़ाए गए।