आरोन: आरोन में शासकीय जमीन से हटाया अतिक्रमण एसडीएम के निर्देशन में हुई कार्यवाही
Aron, Guna | Jun 14, 2026 आरोन में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की। 14 जून को दी जानकारी में प्रशासन ने सरकारी जमीन से कब्जा हटाकर अतिक्रमण मुक्त किया। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम महिमा चौधरी तहसीलदार धीरेंद्र गुप्ता कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार जैन नायब तहसीलदार कृष्णकांत चौबे पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।