लाडपुरा: कोटा में KEDL की अनूठी पहल: अब एक क्लिक पर होगा बिजली बिल का भुगतान, मिलेगी नई सुविधा
Ladpura, Kota | Jun 6, 2025 कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (केईडीएल) ने नई पहल की। पर्यावरण संरक्षण के लिए उपभोक्ताओं को मासिक बिजली बिल वाट्सएप और ईमेल के माध्यम से भेजने की सुविधा शुरू की है। इस डिजिटल पहल से उपभोक्ता न केवल समय पर बिल प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि एक क्लिक पर भुगतान भी कर पा रहे हैं। यही नहीं उपभोक्ताओं को कैश काउंटर पर भी नहीं जाना होगा।